परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा योजना हुई लॉन्च, 42% डिस्काउंट पर मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस
वित्त मंत्रालय ने बुधवार को केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के लाभार्थियों के लिए 'परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा' लॉन्च किया। मंत्रालय ने कहा कि नियमित पॉलिसी की तुलना में यह पॉलिसी 70:30 और 50:50 प्रीमियम शेयरिंग के लिए क्रमशः 28% और 42% की छूट पर उपलब्ध होगी। इसमें ₹10 लाख और ₹20 लाख तक का बीमा उपलब्ध है।