पर्यटन क्षेत्र बेहतर बनाने की ज़रूरत, प्रति डॉलर निवेश पर देता है सबसे अधिक रोज़गार: गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत को अधिक खर्च कर सकने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ठोस रणनीति की ज़रूरत है। बकौल गोयल, पर्यटन प्रति डॉलर निवेश पर सबसे अधिक रोज़गार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सरकार देश के सर्वश्रेष्ठ-50 स्थलों के चयन कर उन्हें विकसित करने की योजना पर काम कर रही है।