पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पूछा- ऐसे किसानों को जेल क्यों नहीं भेजती सरकार?
सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने जाने के मामले में सुनवाई के दौरान कहा है कि कुछ किसानों को जेल भेजने से दूसरों को सबक मिलेगा और ऐसी आदत पर लगाम लगेगी। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा, "किसान हमारे लिए खास हैं क्योंकि वही हमें अन्न देते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे कानून तोड़ें।"