दिवाली से पहले दिल्ली की हवा फिर 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। आनंद विहार का AQI 426 तक पहुंच गया जबकि पंजाब में इस बार पराली जलाने की घटनाएं कम सामने आई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वाहनों से निकलने वाला धुआं, सड़क की धूल, औद्योगिक उत्सर्जन और निर्माण कार्य दिल्ली के प्रदूषण का मुख्य कारण हैं।