परिवार ने महाराष्ट्र में 24-वर्षीय महिला का घर पर ही कराया गर्भपात, हुई मौत
पुणे (महाराष्ट्र) में परिवार द्वारा एक निजी डॉक्टर से घर पर गर्भपात कराए जाने के बाद 24-वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला तीसरी बार गर्भवती हुई थी और बहुत ज़्यादा खून बहने के बाद अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हुई। पुलिस ने महिला के पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।