परिवार से हो गया है विवाद तो कैसे बनवाएं अपना अलग राशन कार्ड?
परिवार से विवाद या किसी परिस्थिति में एक घर में रहते हुए अपना चूल्हा-चौका अलग करने वाले लोग अलग राशन कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए पुराने राशन कार्ड से नाम कटवाने का प्रमाण-पत्र लें, खाद्य विभाग के पोर्टल पर अपने नाम से ऑनलाइन आवेदन करें। आधार कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट और पुराने कार्ड से नाम कटवाने का सर्टिफिकेट देना होगा।