पर्स पर एल्युमिनियम फॉयल पेपर क्यों लपेट रहे हैं लोग?
लोग पर्स (वॉलेट) को एल्युमिनियम फॉयल पेपर में इसलिए लपेट रहे हैं ताकि वे डेबिट/क्रेडिट कार्ड को वायरलेस चोरी से सुरक्षित रख सकें। अधिकांश डेबिट/क्रेडिट कार्ड में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) या नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) चिप लगी होती है। चोर बिना पर्स से कार्ड निकाले पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक स्कैनर के ज़रिए (बिना छुए ही) कार्ड की जानकारी/पैसे चुरा सकते हैं।