पर्सनल लोन की EMI न चुकाने पर क्या जेल जाना पड़ सकता है? क्या कहता है RBI का नियम
सिर्फ पर्सनल लोन की EMI न चुका पाने पर जेल नहीं हो सकती क्योंकि यह अपने-आप में अपराध नहीं है। जेल की नौबत तभी आती है, जब लोन लेने में धोखाधड़ी, फर्ज़ी दस्तावेज़ों का इस्तेमाल या जानबूझकर बैंक को गुमराह करने का मामला हो। RBI के नियमों के तहत रिकवरी एजेंट भी कर्ज़दार को डरा-धमका या परेशान नहीं कर सकते।