पर्सनल लोन की चमक हुई फीकी! गोल्ड लोन पर आया लोगों को दिल, Q4 में आया 115% का उछाल
Experian की एक रिपोर्ट के मुताबिक, FY26 की चौथी तिमाही में नए गोल्ड लोन 115% बढ़कर ₹7.6 लाख करोड़ तक पहुंच गए। वहीं, कुल गोल्ड लोन AUM 47% बढ़कर ₹11.9 लाख करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2024 में जहां औसतन ₹1 लाख का गोल्ड लोन लिया जा रहा था वहीं, अब यह बढ़कर ₹1.7 लाख तक पहुंच गया है।