भारतीय महिला टीम को पाकिस्तान के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप 2025 के मैच में शानदार जीत के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। अमित शाह ने एक्स पर बधाई देते हुए लिखा, "परफेक्ट स्ट्राइक, हमारी महिला क्रिकेट टीम ने भारत की क्रिकेट ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे देश को आप पर गर्व है।"