ईरान द्वारा परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका के साथ सीधी बातचीत से इनकार किए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है, "अगर वे समझौता नहीं करते हैं तो बमबारी होगी। यह ऐसी बमबारी होगी जो उन्होंने पहले नहीं देखी होगी।" दरअसल, परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका में तनातनी के बीच ट्रंप ने यह धमकी दी है।