inshorts

परमबीर सिंह ने कसाब का मोबाइल किया था नष्ट, 26/11 के आतंकियों की मदद की: पूर्व एसीपी

सेवानिवृत्त असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर शमशेर खान पठान का दावा है कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने 26/11 के आतंकवादी अजमल कसाब का फोन 'नष्ट' किया था। बकौल पठान, तत्कालीन डीआईजी एटीएस परमबीर ने एक कॉन्स्टेबल से उसका मोबाइल लिया था। जुलाई में शिकायत दर्ज कराने वाले पठान के अनुसार, उन्होंने कसाब और अन्य आतंकवादियों की मदद की।