परमाणु युद्ध नहीं जीता जा सकता, यह कभी नहीं होना चाहिए: यूएस, रूस, चीन, ब्रिटेन व फ्रांस

अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस ने एक संयुक्त बयान में सहमति जताई है कि परमाणु हथियारों के प्रसार और परमाणु युद्ध से बचा जाना चाहिए। बयान में कहा गया है, "हम दृढ़ता से कहते हैं कि परमाणु युद्ध नहीं जीता जा सकता है और यह कभी नहीं होना चाहिए...परमाणु हथियार रक्षात्मक उद्देश्यों...और युद्ध रोकने के लिए होने चाहिए।"