परमाणु वार्ता को लेकर गंभीरता दिखाने के लिए अमेरिका को हटाने चाहिए प्रतिबंध: ईरान

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने कहा है कि अमेरिका को उनके देश पर लगाए गए प्रतिबंध यह साबित करने के लिए हटा देने चाहिए कि वह विएना में बाधित परमाणु वार्ता बहाल करने को लेकर गंभीर है। रईसी ने कहा, "ईरान कभी वार्ता छोड़कर नहीं गया...इस मुद्दे पर हम गंभीर हैं…हमें दूसरे पक्ष की गंभीरता भी नज़र आनी चाहिए।"