आईआईटी बॉम्बे के अलुमनाई पराग अग्रवाल के ट्विटर के सीईओ नियुक्त होने पर आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग के प्रोफेसर सुप्रतिम बिस्वास ने कहा है, "मैं उन्हें टॉपर होने के नाते याद करता हूं।" बकौल बिस्वास, "वह एक टिपिकल टॉपर मटीरियल, सुव्यवस्थित और अच्छे व्यवहार वाले थे...कोई आश्चर्य नहीं कि उन्होंने कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया।"