ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में दो लोगों ने रेस्टोरेंट बंद होने के बाद पराठे देने से इनकार करने पर एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस के 27-वर्षीय मालिक को गोली मार दी। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। बकौल पुलिस, गिरफ्तार आरोपी पिछले तीन साल से रेस्टोरेंट के लगभग नियमित ग्राहक थे।