पराली जलाने से दिल्ली व आसपास के इलाकों में दिखी 'धुएं की नदी'; नासा ने शेयर की तस्वीर

नासा ने पराली जलाने से 11 नवंबर को दिल्ली और आसपास के इलाकों में 'धुएं की नदी' की तस्वीर शेयर की है। नासा के एक वैज्ञानिक ने कहा, "...अनुमान है कि इस एक दिन में कम-से-कम 2.2 करोड़ लोग धुएं से प्रभावित हुए।" नासा के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान में लगी आग का भी धुएं में थोड़ा योगदान रहा।