गोंडा (उत्तर प्रदेश) में एक नवजात के परिजनों का आरोप है कि मुजेहना स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती नवजात के मुंह को किसी जानवर ने खा लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। परिवार के अनुसार, नवजात को ऑक्सीजन लगे होने के चलते मां से अलग वॉर्ड में रखा गया था।