वडोदरा (गुजरात) में 20-वर्षीय युवक की पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर हत्या करने को लेकर उसकी प्रेमिका के 4 परिजनों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की की मां ने उसे युवक से बात करते देखा था। बकौल रिपोर्ट्स, लड़की के पिता ने 2-माह पहले युवक से कहा था कि वह उसकी बेटी से बात भी करता दिखा तो परिणाम गंभीर होंगे।