बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने 'ज़मीन के बदले नौकरी' घोटाला मामले में समन जारी होने पर कहा कि बिहार में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से डर है। उन्होंने कहा, "मेरे परिवार को 30 साल से परेशान किया जा रहा है। हम तो इसे झेल रहे हैं और आगे भी झेलेंगे।"