परिवार को याद करके रोने लगे एकनाथ शिंदे, बताया- मेरे 2 बच्चों की हो चुकी है मौत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राज्य की विधानसभा में अपने परिवार को याद करके रोने लगे। उन्होंने इस बीच कहा, "ठाणे में जब मैं शिवसेना के एक कॉर्पोरेटर के रूप में काम कर रहा था तो उस वक्त मेरे 2 बच्चों की मौत हो गई और मुझे लगा कि मेरा सब कुछ खत्म हो गया...मैं पूरी तरह टूट चुका था।"