परिवार संग समय बिताना चाहती थी: ट्रोलिंग के बाद ट्विटर छोड़ने पर दिवंगत ब्रिगेडियर की बेटी
तमिलनाडु हेलीकॉप्टर क्रैश में ब्रिगेडियर एल.एस. लिद्दर के निधन के बाद अपना ट्विटर अकाउंट डिऐक्टिवेट करने को लेकर उनकी 17-वर्षीय बेटी आशना ने बताया है, "परिवार संग समय बिताने...भटकाव से दूर रहने के लिए ऐसा किया था।" बतौर रिपोर्ट्स, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'प्रियंका गांधी झाड़ू लगाने योग्य है' बयान को 'बेकार' बताने पर आशना ट्रोल हुई थीं।