परीक्षा देने जा रहे 6 युवकों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत, सीएम ने जताया शोक

जयपुर (राजस्थान) के चाकसू में हाईवे पर शनिवार को ट्रक और वैन की भिड़ंत में 6 युवकों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए। जान गंवाने वाले युवक राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा देने जा रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजन के लिए ₹2-₹2 लाख के मुआवज़े की घोषणा की है।