पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क की घोषणा करने वाला दुनिया का पहला शहर बना इटली का वेनिस

इटली का वेनिस पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क की घोषणा करने वाला दुनिया का पहला शहर बन गया है। प्रशासन ने भीड़ और ओवरटूरिज़्म की समस्या से निपटने के लिए यह कदम उठाया है। वेनिस 16 जनवरी, 2023 से पर्यटकों से €3-€10 (₹247-₹823) प्रवेश शुल्क लेगा। पर्यटकों को अगले साल से वेनिस आने से पहले एक ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।