पर्यटकों को गाइड करने के लिए दिल्ली में अंग्रेज़ी बोलता दिखा रिक्शावाला, वायरल हुआ वीडियो
एक रिक्शावाले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह दिल्ली में विदेशी पर्यटकों को गाइड करने के लिए अंग्रेज़ी बोलता दिख रहा है। प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "वाह भाई।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "रिक्शावाले पर गर्व है लेकिन उसे रिक्शा चलाना पड़ रहा है इसलिए सिस्टम पर शर्म आती है।"