पर्यटकों को ले जा रही बस में हादसे के बाद आग लगने से बुल्गारिया में 45 लोगों की मौत

बुल्गारिया पश्चिमी इलाके में पर्यटकों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें आग लगने के बाद 12 बच्चों सहित कम-से-कम 45 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना और आग के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शायद बस किसी बैरियर से टकराई होगी।