inshorts

पर्यटकों से ऐसी बेहूदगी अक्षम्य: कोरियाई महिला से शख्स के छेड़छाड़ करने के वीडियो पर काबरा

मुंबई में कोरियाई महिला कंटेंट क्रिएटर से छेड़छाड़ करते हुए एक शख्स के वीडियो पर आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने कहा है, "जिस देश ने दुनिया को 'अतिथि देवो भवः' का संस्कार सिखाया...वहां सैलानियों से ऐसी बेहूदगी दुर्भाग्यपूर्ण एवं अक्षम्य है।" उन्होंने लिखा, "उन्हें इतनी सख्त से सख्त सज़ा मिले कि दोबारा कोई ऐसी हरकत करने की भी न सोचे।"