रेलवे ने 'भारत गौरव' नामक थीम आधारित टूरिस्ट सर्किट ट्रेन चलाने का ऐलान किया है जिसे निजी कंपनी भी संचालित कर सकेंगी। सेवा प्रदाता पर्यटकों को रेल यात्रा, रहना, दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, ऐतिहासिक/विरासत स्थलों का भ्रमण, टूर गाइड सहित सभी सेवाओं के समावेशी पैकेज देंगे। वे थीम के मुताबिक कोच के इंटीरियर को डिज़ाइन करने के लिए स्वतंत्र होंगे।