पर्याप्त सुबूत के बिना कुछ भी कहना उचित नहीं: 'क्या पाक जासूस है सीमा?' सवाल पर यूपी पुलिस
पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर को लेकर 'क्या वह पाकिस्तानी जासूस है?' सवाल पर उत्तर प्रदेश के स्पेशल डीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा है कि पर्याप्त सुबूत के बिना कुछ भी कहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दो देशों के बीच का मामला है और सभी एजेंसियां अपना-अपना काम कर रही हैं।