पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक युवक ने पलंग में वाहन के पहिए, मोटर, स्टेयरिंग समेत अन्य पुर्ज़े फिट कर इसे कार में बदल दिया। सड़क पर पलंग की तरह दिखने वाली कार चलाते दिखे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर हैरानी जताते हुए कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे 'क्रिएटिविटी' बताया।