म्यूज़िक कम्पोज़र पलाश मुच्छल से शादी कैंसल करने के बाद क्रिकेटर स्मृति मांधना पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखी हैं। स्मृति को दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। BCCI ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज़ के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा की जिसमें मांधना बतौर उप-कप्तान शामिल हैं।