inshorts

पलौंजी मिस्त्री के निधन पर पीएम ने जताया शोक, कहा- उद्योग जगत में उनका महत्वपूर्ण योगदान

अरबपति उद्योगपति व शपूरजी पलौंजी समूह के चेयरमैन पलौंजी मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "उन्होंने (मिस्त्री) वाणिज्य व उद्योग की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके परिवार, दोस्तों व अनगिनत शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।" मिस्त्री का सोमवार रात को मुंबई में 93-वर्ष की उम्र में निधन हो गया।