पवन खेड़ा ने माफी मांगी है, उनसे गलती हुई थी: सुप्रीम कोर्ट से खेड़ा के वकील मनु सिंघवी
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी को लेकर उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि खेड़ा ने माफी मांगी है और ज़ुबान फिसलने के कारण उनसे यह गलती हुई थी। कोर्ट ने खेड़ा को अंतरिम ज़मानत देने के साथ अलग-अलग राज्यों में दर्ज सभी एफआईआर को एकसाथ करने के लिए कहा है।