'पवित्र' स्थान पर पेड़ काटने के आरोप में झारखंड में शख्स की मॉब लिंचिंग

झारखंड के सिमडेगा में आदिवासियों के 'पवित्र' स्थान पर कथित तौर पर पेड़ काटने को लेकर ग्रामीणों ने 34-वर्षीय शख्स की लिंचिंग कर दी और शव को आग के हवाले कर दिया है। पुलिस ने कहा, "तय हुआ था...शख्स पेड़ नहीं काटेगा।" बकौल पुलिस, शख्स के फिर से पेड़ काटने और बैठक में नहीं आने पर ग्रामीण नाराज़ हो गए।