L&T के शेयरों में बुधवार को कारोबार के दौरान 2% तक की बढ़त दर्ज की गई क्योंकि कंपनी की हाइड्रोकार्बन ऑनशोर डिवीज़न को ₹15,000 करोड़ से अधिक का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर पश्चिम एशिया में एक नैचुरल गैस लिक्विड्स प्लांट और उससे जुड़े अन्य ढांचों की स्थापना के लिए है। गौरतलब है, 6 महीनों में यह शेयर 23.21% चढ़ा।