inshorts

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में होली पर बवाल, सैंथिया में 17 मार्च तक इंटरनेट बंद

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में होली के दौरान हुई हिंसा के बाद सैंथिया के कई इलाकों में 17 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। शुक्रवार को होली के दौरान 2 गुटों में हिंसा हुई और पत्थरबाज़ी की गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की और करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है।