पश्चिम बंगाल में डिपोर्टेशन अभियान शुरू होने के बाद बॉर्डर पर जुटने लगे अवैध बांग्लादेशी प्रवासी
बीजेपी सरकार की 'डिडेक्ट, डिलीट ऐंड डिपोर्ट' नीति के बीच अवैध बांग्लादेशी प्रवासी पश्चिम बंगाल के कई बॉर्डर पॉइंट्स पर जुटने लगे हैं। उत्तर 24 परगना ज़िले के हाकिमपुर बॉर्डर इलाके में बड़ी संख्या में लोग अंतरराष्ट्रीय सीमा पार लौटने के लिए पहुंचे। बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू ने कहा, "कुछ अभी भी छिपे हुए हैं...हम उन सभी को ढूंढ निकालेंगे।"