inshorts

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के बाद फाल्टा सीट पर हुए विधानसभा चुनाव का क्या रहा रिज़ल्ट?

पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार आने के बाद फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान में बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने सीपीआई(एम) के संभु नाथ कुर्मी को 1.09 लाख वोटों से हराया है। गौरतलब है, चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया था।