पश्चिम बंगाल में सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे
नलपुर (पश्चिम बंगाल) में शनिवार सुबह सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए जिनमें एक पार्सल वैन भी शामिल है। वहीं, राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और रेलवे व स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।