पश्चिम बंगाल सरकार ने की सरकारी कर्मचारियों के लिए 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा

पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब ₹3.89 लाख करोड़ का बजट पेश किया जिसमें उन्होंने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4% बढ़ोतरी की भी घोषणा की। इससे राज्य सरकार के 10 लाख से ज़्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 18% हो जाएगा।