पश्चिम और मध्य अफ्रीका में बाल सैनिकों की संख्या सबसे अधिक: यूएन रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम और मध्य अफ्रीका में दुनिया में सबसे अधिक बाल सैनिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 से अब तक 21,000+ बच्चों को सरकारी बलों और सशस्त्र समूहों द्वारा भर्ती किया गया है। बकौल यूनिसेफ के एक वरिष्ठ अधिकारी, "बच्चों की वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए...यह बेहद चिंताजनक हैं।"