पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मिले 40 देसी बम, बाल्टियों में छिपाकर रखे गए थे: पुलिस

पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के रामपुरहाट के मारग्राम में 40 देसी बम बरामद हुए हैं। बीरभूम के एसपी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि इन बमों को एक निर्माणाधीन घर में 4 बाल्टियों में छिपाकर रखा गया था। हाल ही में बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी।