पश्चिम बंगाल के बुक्सा टाइगर रिज़र्व में देखा गया दुर्लभ ब्लैक पैंथर

अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) के बुक्सा टाइगर रिज़र्व में एक दुर्लभ ब्लैक पैंथर देखा गया है। आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर बताया है कि ट्रैप कैमरे ने तस्वीरें खींचीं जिसमें ब्लैक पैंथर की मौजूदगी का पता चला। काबिनी वन्यजीव अभ्यारण्य (कर्नाटक) और नीलगिरी बायोस्फेयर रिज़र्व (तमिलनाडु) 2 वन्यजीव अभ्यारण्य हैं जहां ब्लैंक पैंथर देखे जाते हैं।