पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ को मलेरिया से संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की एक टीम लगातार धनकड़ की निगरानी कर रही है। बतौर रिपोर्ट्स, शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से दिल्ली आने पर धनकड़ को बुखार आया था जिसके बाद जांच में मलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई थी।