पश्चिम बंगाल में टीटागढ़ के स्कूल की छत पर हुआ बम धमाका, जांच में जुटी पुलिस
पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ में एक स्कूल की छत पर शनिवार दोपहर उस वक्त बम विस्फोट हुआ जब छात्र कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। सेंट्रल ज़ोन बैरकपुर के डिप्टी कमिश्नर आशीष मौर्य ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, "सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी।"