पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरियों के लिए सामान्य श्रेणी में आवेदन कर सकेंगे ट्रांसजेंडर्स

पश्चिम बंगाल के कैबिनेट की शुक्रवार को हुई बैठक में राज्य में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को सामान्य श्रेणी में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में विधेयक विधानसभा के आगामी बजट सत्र में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, "इस कानून से ट्रांसजेंडर्स को नौकरियां पाने में मदद मिलेगी।"