पश्चिम बंगाल में सांस संबंधी संक्रमण के कारण 7 और बच्चों की हुई मौत
पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार रात बताया कि राज्य में बीते 24-घंटों में सांस संबंधी संक्रमण से 7 और बच्चों की मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को 5 बच्चों की मौत हुई थी। बकौल अधिकारी, ये बच्चे अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे व एडिनोवायरस के लक्षण वाले मरीज़ों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।