पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने तालिबान से जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने के लिए कहा है। पाकिस्तान ने अज़हर पर कार्रवाई को लेकर पश्चिमी देशों के दबाव के बीच यह कदम उठाया। पाकिस्तान के पत्र में कहा गया है कि अज़हर अफगानिस्तान के नंगरहार या कुनार प्रांत में छिपा हो सकता है।