पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को हथियार की आपूर्ति दुनिया को परमाणु विनाश की ओर ले जाएगी: रूस

रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को हथियारों की निरंतर आपूर्ति पर वैश्विक परमाणु विनाश की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "हमारे दुश्मनों के मंसूबे निश्चित रूप से (दुनिया को) तबाही की ओर ले जाएंगे।" हाल ही में अमेरिका समेत कई देशों ने यूक्रेन को हथियार व आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।