पश्चिमी यूक्रेन जाएं लेकिन सीधे बॉर्डर पर न जाएं: यूक्रेन में मौजूद भारतीयों से भारत
विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को पश्चिम यूक्रेन जाने की सलाह दी है लेकिन बॉर्डर पर नहीं जाने को कहा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "(बॉर्डर पर) भीड़ है, इसमें समय लगेगा...आसपास के शहरों में जाएं, वहां शरण लें...हम वहां व्यवस्था कर रहे हैं, हमारी टीम आपकी मदद करेंगी...घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त फ्लाइट्स हैं।"